Home » अंतर्राष्ट्रीय » दिल्ली में भाजपा की जनसभा:सीएम शर्मा बोले- केजरीवाल ने किया धोखा, जनता को मोदी पर भरोसा

दिल्ली में भाजपा की जनसभा:सीएम शर्मा बोले- केजरीवाल ने किया धोखा, जनता को मोदी पर भरोसा

नई दिल्ली में मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। शालीमार बाग और गांधीनगर में आयोजित इन सभाओं में उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर जुबानी हमला बोला।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली में किसान, मजदूर, महिला और युवाओं का कल्याण केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। उन्होंने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्ना हजारे आंदोलन से निकली यह पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी होने का दावा करती थी, लेकिन आज खुद भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के आधे नेता जेल में हैं और आधे बेल पर बाहर हैं।

सभाओं में सीएम भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।
सभाओं में सीएम भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री शर्मा ने आप सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। युवाओं और महिलाओं को दिखाए गए सपने अधूरे रह गए। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल कांग्रेस के पदचिन्हों पर चल रहे हैं और दोनों ही भ्रष्टाचार और जातिवाद की राजनीति करते हैं।

गांधीनगर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।
गांधीनगर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।

सीएम भजनलाल बोले- भाजपा को चुने दिल्ली, देश को और आगे बढ़ाए

उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आमजन की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर अपने संकल्प पत्र के लगभग 50-55 प्रतिशत वादों को पूरा किया हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश कई सदियों तक गुलाम इसलिए रहा क्योंकि सभी ने आजादी के लिए एकजुट होकर लड़ाई नहीं लड़ी। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता सही नेतृत्व का चुनाव कर देश को और आगे बढ़ाए और भाजपा प्रत्याशियों को भारी समर्थन दे कर विजयी बनाए।

जनसभाओं में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

ट्रम्प ने चीन पर 100% टैरिफ और बढ़ाया, 245% किया:चीन बोला-ट्रेड वॉर से नहीं डरते; 5 दिन पहले अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाया था

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर और आगे बढ़ गया है। अमेरिका ने अब चीन पर 100% और टैरिफ