Home » राजस्थान » महिला दिवस पर विशेष संगोष्ठी:जयपुर में न्यू इंडिया-न्यू मीडिया पर चर्चा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

महिला दिवस पर विशेष संगोष्ठी:जयपुर में न्यू इंडिया-न्यू मीडिया पर चर्चा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अंग्रेजी विभाग और सक्षम संचार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था “न्यू इंडिया, न्यू मीडिया एंड द नेक्स्ट बिग लीप”।

कार्यक्रम में विधायक दीप्ति महेश्वरी ने स्किल्स के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने वर्तमान समय में कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया। आरएएस अधिकारी सीमा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के लिए सबसे अनुकूल है।

नेहा गुप्ता ने महिलाओं को स्वास्थ्य और वित्तीय स्वतंत्रता पर ध्यान देने का आह्वान किया। अभिनेत्री और थिएटर आर्टिस्ट त्रिशना सिंह ने जयपुर में रंगमंच के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। कंटेंट क्रिएटर कविता शर्मा ने डिजिटल कंटेंट निर्माण में रुचि के अनुसार विषय चयन की सलाह दी।

संगोष्ठी में डिजिटल मीडिया में महिलाओं के अवसर, मनोरंजन उद्योग में उनकी भूमिका और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष चर्चा हुई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भाजपा का वर्तमान स्वरूप कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या और बलिदान का परिणाम:राजेंद्र गहलोत

जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा जयपुर शहर की ओर से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 से 13 अप्रैल तक मनाया