Home » राजस्थान » जयपुर में घर छोड़कर भागी विवाहिता:पति को घर में सोता छोड़ा, गहने-कैश निकाल ले गई साथ

जयपुर में घर छोड़कर भागी विवाहिता:पति को घर में सोता छोड़ा, गहने-कैश निकाल ले गई साथ

जयपुर में घर छोड़कर एक विवाहिता के भागने का मामला सामने आया है। पति को घर पर सोता छोड़कर विवाहिता चली गई। अलमारी में रखे गहने-कैश भी निकालकर साथ ले गई। मालवीय नगर थाने में पीड़ित पति ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मीचंद ने बताया- मालवीय नगर के रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 22 साल की पत्नी घर से बिना बताए चली गई है। शिकायत में बताया- करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हंसी-खुशी साथ रह रहे थे। 15 मार्च की रात को घर में सो रहे थे। रात के समय उसे सोता छोड़कर विवाहिता घर छोड़कर भाग गई। सुबह उठने पर घर के गेट खुले हुए मिले।

पत्नी को ढूंढने पर उसका कोई पता नहीं चला। आस-पास ढूंढने के साथ ही परिजनों को भी बिना बताए जाने का पता चला। मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने के साथ ही अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश गायब मिला। मालवीय नगर थाने में पीड़ित पति ने शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भाजपा का वर्तमान स्वरूप कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या और बलिदान का परिणाम:राजेंद्र गहलोत

जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा जयपुर शहर की ओर से भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 से 13 अप्रैल तक मनाया