Home » राजस्थान » अभिमन्यु पूनिया बने यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, हनुमानगढ़ के संगरिया से विधायक हैं पूनिया

अभिमन्यु पूनिया बने यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, हनुमानगढ़ के संगरिया से विधायक हैं पूनिया

जयपुर: कांग्रेस ने राजस्थान प्रदेश में नए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की है. यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने शनिवार को परिणाम जारी कर अभिमन्यु पूनिया को अध्यक्ष बनाया है. जबकि, यशवीर सूरा, सुधींद्र मुंड को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के लिए डाले गए वोटों की गणना 12 मई 2023 को हुई थी. उसके 7 महीने बाद आज परिणाम जारी किया गया हैं.

आपको बता दें कि अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस यूथ का अध्यक्ष बनाया गया. एक प्रदेश अध्यक्ष और दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए. इससे पहले तीनों के बीच समन्वय का काम किया गया. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह काम किया. इसके बाद अभिमन्यु पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया गया. खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष और दोनों कार्यकारी अध्यक्ष OBC वर्ग से आते हैं. अभिमन्यु पूनिया अभी हनुमानगढ़ के संगरिया से विधायक हैं और सुधीन्द्र मूंड झुंझुनूं जिले से आते हैं. वहीं यशवीर सूरा मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से हैं.

आपको बता दें कि सचिन पायलट कैंप से जुड़े अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया. अभिमन्यु पूनिया को युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में सर्वाधिक वोट मिले थे. फिर विधायक चुने जाने के बाद उनकी संभावनाएं और बढ़ गई. इतने में ही श्री करणपुर का उपचुनाव सामने आ गया. अभिमन्यु पूनिया नहरी क्षेत्र के संगरिया से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं. नहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र श्रीकरणपुर में उप चुनाव होना है. पूनिया को बनाने से आपसी विवादों का पटाक्षेप किया गया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

ट्रम्प ने चीन पर 100% टैरिफ और बढ़ाया, 245% किया:चीन बोला-ट्रेड वॉर से नहीं डरते; 5 दिन पहले अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाया था

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर और आगे बढ़ गया है। अमेरिका ने अब चीन पर 100% और टैरिफ