Home » राजस्थान » प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, 2047 तक विकसित भारत का होगा निर्माण, देश बढ़ रहा है आगे

प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, 2047 तक विकसित भारत का होगा निर्माण, देश बढ़ रहा है आगे

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की. कार्यक्रम और मंच पर मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है. 2014 से पहले देश की जो स्थिति थी उसे आज हमारे पीएम ने बदला है. आज दुनिया में हमारे देश का कद और प्रभाव बढ़ता जा रहा है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में दो माह पहले इतना जबरदस्त बहुमत आपकी मेहनत से मिला है. हम संकल्प पत्र के एक एक वादे को पूरा करेंगे,और पूरा भी कर रहे हैं. हमारे पास पीएम मोदी जैसे विश्वप्रिय नेता हैं जो किसी और देश के पास नहीं है. 21वीं सदी भारत की होगी,इसमें कोई शक नहीं है. बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होगा. देश आगे बढ़ रहा है.

विश्व विख्यात मरु महोत्सव का हुआ आगाज, लोक कला संस्कृति का अनूठा संगम, रामलला की झांकी आकर्षण का रहेगी मुख्य केंद्र
सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि जनैऊ पहनाना हमारे पीएम से सीखा. भले ही वो वस्त्रों के ऊपर ही क्यों ना पहने. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र के एक एक वादे को पूरा करेंगे. हम एक ऐसे सियासी दल में काम करते जो हमारे मन को भाता. विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे पास है, मोदी जी जो कहते वो करते हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक राजनीति के चाणक्य है, देश के गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह हमारे बीच हैं. आज लगातार गृह मंत्री के कार्यक्रम रहे. मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद