Home » राजस्थान » माइंस में मलबा ढहने से बड़ा हादसा, करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबे होने की सूचना

माइंस में मलबा ढहने से बड़ा हादसा, करीब आधा दर्जन मजदूरों के दबे होने की सूचना

पालीः पाली में माइंस का मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. घटना के वक्त माइंस में काम कर रहे मजदूरों के दबे होने की भी सूचना है. जिसमें लगभग आधा दर्जन श्रमिकों के दबे होने की खबर सामने आ रही है. जबकि दो श्रमिकों की मौत की भी सूचना है.

दरअसल थाना क्षेत्र के चाणोद गांव के निकट की ये घटना है जहां एक माइंस में अचानक मलबा ढ़हने से करीब 6 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है. वहीं दो लोगों की मौत की सूचना है. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. ऐसे में मामले की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल कितने लोग मलबे में दबे हुए है इसको लेकर पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines