जयपुरः RCA पर खेल परिषद का शिकंजा बढ़ता जा रहा है. RCA को SMS स्टेडियम खाली करना होगा. इसको लेकर खेल परिषद सचिव ने RCA सचिव को पत्र लिखा. जिसमें MoU खत्म होने के बाद फिर से MoU नहीं होने का हवाला दिया.
MoU की शर्तों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया. RCA को खेल परिषद के बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए है. MoU के तहत की सभी परिसंपत्तियों को खेल अधिकारी को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए है. अब RCA को SMS स्टेडियम सहित अन्य परिसर खाली करना होगा. RCA पर खेल परिषद ताले भी लगा सकती है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 154





