जयपुरः जयपुर स्थित खोह नागोरियान थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है.
साथ ही तस्करों से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है. अब फिलहाल पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है. कि आखिर ये गांजा कहां सप्लाई होना था और किसके द्वारा इन तस्करों के पास भेजा गया. ऐसे में पुलिस कड़ी से कड़ी मिलाकर जांच में आगे बढ़ रही है
Author: Kashish Bohra
Post Views: 138





