Home » राजस्थान » रामलला की शरण में राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट सहित राममंदिर के किए दर्शन

रामलला की शरण में राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट सहित राममंदिर के किए दर्शन

अयोध्याः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल आज रामलला की शरण में रहे. जहां सीएम भजनलाल ने आज कैबिनेट सहित रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना की. दर्शन के बाद सभी ने एक साथ हनुमान चालीसा पाठ भी किया.

इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव सुधांश पंत और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवानानी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और शिक्षा मंत्री दिलावर नजर आए. वहीं अयोध्या जाने वाले बीजेपी विधायकों में गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य, बाबू सिंह राठौड़, दीप्ति महेश्वरी और जोगाराम पटेल शामिल है.

भजनलाल ने कहा कि आज यहां अयोध्या पहुचकर खुशी हो रही है. मैंने पहले तंबू में दर्शन किए थे. यह सुखद है कि हम भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन कर रहे हैं. मैं अभिभूत हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है. मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं.

अयोध्या कि पावन धरा से मैं सभी साधु-संतों को प्रणाम करता हूं. अयोध्या का स्थान सभी तीर्थों में प्रमुख धाम है. सभी मंत्री, सांसद विधायक पावन धरा पर शीश झुकाने आये हैं. पावन धाम अयोध्या नगरी को पूरे प्रदेश कि ओर से शत-शत बार प्रणाम. दुनिया का सबसे बड़ा एतिहासिक धार्मिक, सांस्कृतिक केंद्र है अयोध्या नगरी माहेश्वरी भवन श्रद्धालुओं के बहुत काम आएगा.

मैं देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं. 500 साल से रामलला टेंट में विराजमान थे. लेकिन अब भव्य मन्दिर बना है. यहां की भव्यता दुनिया के कोने कोने में गूंजेगी. भारत का गौरव इससे बढे़गा. अयोध्या का वैभव जो त्रेता युग में था वो वापस लौट रहा है. मैं भी कार सेवको में यहां आ चुका हूं. उस तप का परिणाम है कि पहले टेंट में दर्शन हुए थे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद