Home » राजस्थान » भाजपा का बढ़ता कुनबा, करीब एक दर्जन नेता हुए BJP में शामिल

भाजपा का बढ़ता कुनबा, करीब एक दर्जन नेता हुए BJP में शामिल

जयपुर: बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर अन्य दलों से आए नेताओं का ज्वाइनिंग कार्यक्रम जारी है.आज कांग्रेस और RLP से आए नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की.पूर्व कांग्रेस विधायक रामलाल मेघवाल, RLP नेता विक्रम सिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता रमेश मेघवाल, भावना, फैशन डिजाइनर अर्चना सुराना, हरिचरण गुर्जर, रतन सिंह गुर्जर समेत करीब 29 नेता आज बीजेपी में शामिल हुए.

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, दामोदर अग्रवाल ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई.

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्वाईनिंग कमेटी के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी का एक ही नारा है अबकी बार 400 पार.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद