Poola Jada
Home » राजस्थान » लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के मैराथन दौरे, क्लस्टर कार्यकर्ता और बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में देंगे जीत का मंत्र

लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के मैराथन दौरे, क्लस्टर कार्यकर्ता और बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में देंगे जीत का मंत्र

जयपुरः लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा आज झुंझुनूं, चूरू और अजमेर के मैराथन दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहेंगे. सीएम झुंझुनूं में क्लस्टर कार्यकर्ता और बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में जीत का मंत्र देंगे. साथ ही क्लस्टर कार्यकर्ताओं-कोर कमेटी की बैठक लेंगे. जो कि आने वाले चुनावी नजरिए से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है.

अलवर, सीकर और झुंझुनूं लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता की बैठक लेंगे. सुबह 11 बजे कोर कमेटी बैठक लेंगे. दोपहर 2 बजे दा ग्रांड शेखावाटी होटल में बैठक आयोजित होगी. चूरू में बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता की बैठक होगी. दोपहर 3 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे जोली वुड रिसोर्ट पुष्कर में बैठक होगी. अजमेर, नागौर और राजसमंद लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता की बैठक होगी.

वहीं शाम 6 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे. क्लस्टर प्रभारी डॉ.अरुण चतुर्वेदी, डॉ.सतीश पूनियां, प्रसन्न चंद मेहता, लोकसभा संयोजक अलवर संजय सिंह नरूका, लोकसभा संयोजक सीकर प्रभु सिंह गोगावास, लोकसभा संयोजक झुंझुनूं दशरथ सिंह शेखावत,लोकसभा संयोजक बीकानेर सत्यप्रकाश आचार्य, लोकसभा संयोजक श्रीगंगानगर बलबीर बिश्नाई, लोकसभा संयोजक चूरू ओम सारस्वत, लोकसभा संयोजक अजमेर वीरेन्द्र सिंह कानावत, लोकसभा संयोजक नागौर रमाकांत शर्मा, लोकसभा संयोजक राजसमंद हरिसिंह रावत सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय