Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 15 क्विंटल अफीम के पौधे सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 15 क्विंटल अफीम के पौधे सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जयपुरः जयपुर SP ग्रामीण शांतनु कुमार सिंह ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया. पुलिस ने जमवारामगढ़ इलाके से करीब 15 क्विंटल अफीम के पौधे बरामद किए. साथ ही मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

मामले को लेकर की गई कार्रवाई के बाद SP शांतनु कुमार सिंह ने स्पष्ट करते हुए बोला कि किसी भी सूरत में नशे के सौदागर बख्शे नहीं जाएंगे.

बता दें कि पुलिस ने जमवारामगढ़ इलाके में दबिश दी. जहां एक जमीन में अवैध अफीम की खेती की जा रही थी. इस दौरान पुलिस ने करीब 15 क्विंटल अफीम के पौधे बरामद किए. इसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जिनसे अब पूछताछ की जा रही है कि आखिर ये खेती कब से की जा रही थी और ये माल कहां सप्लाई होना था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद