Home » राजस्थान » प्रतापगढ़ में साढ़े 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, 8 और 9 साल के 2 बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रतापगढ़ में साढ़े 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, 8 और 9 साल के 2 बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाने में एक पिता ने 8 और 9 साल के दो बच्चों के खिलाफ अपनी साढ़े 4 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार भी हैं और दोनों परिवारों के बीच काफी समय से अनबन भी चल रही है. अरनोद डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी के लिए अन्य स्थान पर गए हुए थे.

उनकी बेटी घर पर अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी. रविवार को उसकी मां मौसर के लिए फतेहगढ़ गई थी और पिता मजदूरी के लिए सालमगढ़ गए हुए थे. वापस आने पर बच्ची खून से लतपथ मिली. पूछने पर उसने परिवार के ही दो बच्चों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कही. माता-पिता का फोन आने पर प्रार्थी अपने गांव पहुंचा और बच्ची को चलने फिरने में दर्द होने पर उसे लेकर दलोट अस्पताल पहुंचे.

प्रार्थी ने बाद में पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अरनोद डीएसपी और सालमगढ़ थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली. साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया और चिकित्सालय ले जाकर पीड़िता का मेडिकल करवाया. पुलिस ने दोनों नाबालिगों से भी पूछताछ की. पुलिस अब इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय