Home » राजस्थान » सैकड़ों श्रमिकों ने ली लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ

सैकड़ों श्रमिकों ने ली लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ

जयपुर, आगामी लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर जयपुर के महेन्द्रा सेज स्थित एक निजी संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ एवं सफल लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने श्रमिकों से 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में श्रमिकों को सी-विजिल, वीएचए, सक्षम एवं केवाईसी एप की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के जरिये लोकतंत्र के इस महोत्सव में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रमिकों मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद