Home » राजस्थान » पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरों सिंह शेखावत की 14वीं पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किए पुष्प अर्पित

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरों सिंह शेखावत की 14वीं पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किए पुष्प अर्पित

जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भैरों सिंह शेखावत की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंली अर्पित की गई।भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबोसा स्व.भैरोंसिंह शेखावत की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए उन्हें नमन किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान से तीन बार मुख्यमंत्री के पद को सुशोभित करने वाले स्व.भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई।प्रदेश के शेखावाटी अचंल से निकल कर राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बाबोसा का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस दौरान हवामहल विधानसभा से विधायक बाल मुकुंदाचार्य महाराज ने भी बाबोसा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
श्रद्धाजंली कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत,भाजपा कार्यालय के सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक हिरेंद्र कोशिक,सह संयोजक अजय विजयवर्गीय सहित कई कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर बाबोसा को नमन किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद