Home » राजस्थान » पूर्व मंत्री खाचरियावास ने गौ माता की पूजा कर गौ सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन*

पूर्व मंत्री खाचरियावास ने गौ माता की पूजा कर गौ सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन*

जयपुर(सुनील शर्मा) पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज बैकुंठ नाथ मंदिर में गौ माता की पूजा करके तथा गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौ सेवा संकल्प दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाया।

खाचरियावास के निवास स्थान सिविल लाइंस पर आज सुबह से ही सैकड़ो नागरिक ढोल नगाड़े बजाते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे, इस दौरान विशाल आतिशबाजी भी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तलवार भेंट करके,साफा पहना कर तथा केक कटवाकर खाचरियावास का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

सिविल लाइंस में खाचरियावास हाउस पर सुबह 7 बजे से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।खाचरियावास को आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए जयपुर के बड़ी तादाद में विभिन्न व्यापार मंडलों, समाजसेवी संस्थानो और विकास समितियां के पदाधिकारीयों ने भी पहुंच कर उनका स्वागत किया।

खाचरियावास ने हमेशा की तरह बैकुंठ नाथ मंदिर में भगवान की पूजा करके गौ माता की पूजा कर गौ सेवा का संकल्प लिया इसके पश्चात वे पूरे दिन आमजन एवं नागरिकों से मिले तथा उनका अभिनंदन स्वीकार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान