Home » राजस्थान » नागौर में शिक्षा विभाग का सहायक प्रशासनिक अधिकारी तथा प्राईवेट व्यक्ति 2 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नागौर में शिक्षा विभाग का सहायक प्रशासनिक अधिकारी तथा प्राईवेट व्यक्ति 2 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये उम्मेद सिंह, हाल सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) नागौर तथा शुभम गहलोत (प्राईवेट व्यक्ति), हाल होटल मालिक सालासर दरबार टी-स्टाल, बीकानेर रोड़, नागौर को परिवादी से 2 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरी 18 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर एसीपी (चयनित वेतनमान) के आदेश करवाने की एवज में उम्मेद सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) नागौर द्वारा 2 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की नागौर इकाई की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपियान उम्मेद सिंह, हाल सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) नागौर तथा शुभम गहलोत (प्राईवेट व्यक्ति), हाल होटल मालिक सालासर दरबार टी-स्टाल, बीकानेर रोड, नागौर को परिवादी से 2 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस सिंह के सुपरविजन में आरोपियान से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान