Home » राजस्थान » पाली में तहसील कार्यालय का कनिष्ठ सहायक 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पाली में तहसील कार्यालय का कनिष्ठ सहायक 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 17 मई, शुक्रवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज पाली में कार्यवाही करते हुये नरेन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक तहसील कार्यालय बाली जिला पाली को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरा व मेरे बच्चों का विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में तहसील कार्यालय बाली जिला पाली के कनिष्ठ सहायक नरेन्द्र कुमार द्वारा 15 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाने पर आरोपी परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि प्राप्त करने पर सहमत हुआ जिस पर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक तहसील कार्यालय बाली जिला पाली को परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा 2 हजार रूपये रिश्वत राशि दौराने सत्यापन परिवादी से वसूल ली गई थी।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद