डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस के विधायक रहे चेतन डूडी के द्वारा आज अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।प्रेस वार्ता का आयोजन कर निर्दलीय विधायक युनुस खान के द्वारा लगाए गए।आरोपों को लेकर चेतन डूडी ने अपना स्पष्टीकरण दिया है और जमकर निशाना निर्दलीय विधायक युनुस खान पर साधा है।दोनों नेताओं के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। और दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।*
मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक चेतन डूडी ने कहा निर्दलीय विधायक के द्वारा दो दिन पूर्व जो बयान दिया गया है।मंडूकरा में जो सीएचसी बनी है।उसको लेकर वह जमीन गांव के विकास और गांव के भले के लिए हमारे द्वारा दान में दी गई है।उक्त जमीन पर हमारे द्वारा किसी तरह का कोई नाम अंकित नहीं करवाया गया है।निर्दलीय विधायक बिना तथ्यों के बात करते हैं।वही आगे पूर्व विधायक ने एक नंबर स्कूल को लेकर भी निर्दलीय विधायक पर निशाना साधा है और लीज के कागजात मीडिया के सामने पेश किए हैं और कहां है कि उनकी लीज में लिखा गया है कि जब भी सरकारी कॉलेज आएगा तो यह भूमि खाली कर देंगे।लेकिन सरकार के द्वारा बार-बार मांग करने के बावजूद भी उन्होंने भूमि खाली नहीं की है और स्ट्रे लेकर आकर बैठे हैं।आप उक्त भूमि में बने कॉलेज के संरक्षक बनकर बैठे हैं और अपने लोगों को बिठा के रखा है और जो महिला थाना खुला उसका विरोध कर रहे थे।थाने की स्वीकृति जब कांग्रेस का राज था तब आ चुकी थी और जो यह भवन दिया गया है।वह इस हालत में दिया गया है कि जब तक सरकार के द्वारा नया भवन नहीं बनाया जाता। तब तक अस्थाई तौर पर महिला थाना यहां पर स्थित रहेगा।लोगों की इतनी ही चिंता इतनी ही तकलीफ है तो आपके स्वयं के भवन जो पड़ा है। उसमें जगह दे दीजिए।जनता के लिए कुछ करना नहीं है।सिर्फ बेकार की इधर-उधर की बातें करनी है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।इधर-उधर की बातें करने से आमजन का भला नहीं होता है।यह फिल्में छोड़े और धरातल पर काम करें।आप बोलते हैं कि जो लोग बोलेंगे मैं वह करूंगा।बिजली पानी व अन्य जो कमियां है उसको आप पूरा करिए।लोगों की आवाज सुनिए।आप बोलते हो कि मैं लोगों की आवाज सुनता हूं।तो जब हमें सुनाई दे रही है तो आपको क्यों सुनाई नहीं दे रही।इन सभी बातों से बाहर निकलकर आमजन के जो काम है।वह करवाने चाहिए जो विभाग यहां पर आए हैं उनके भवन बनाने के लिए पैसा स्वीकृत कर लाइए।पानी की समस्या है उसका निवारण करवाइए।कैमरे के सामने हाथ जोड़कर बोलने से नहीं होता है।अधिकारी मंत्रियों के पास जाना पड़ेगा और उनको बोलना पड़ेगा।मेरे क्षेत्र के लोगों की यह समस्या है इनका निवारण कीजिए। ड्रामेबाजी करने से लोगों के काम नहीं होते।धनबल के आधार पर आप चुनाव जीते हैं।यह बात आप अच्छे से जानते हैं।लोगों को यह बात अब समझ में आ चुकी है।आप बोलते थे।मैं हवाई अड्डा बनवा दूंगा।डीडवाना में उसका क्या हुआ अब बोलते हैं मेरी चलती नहीं है। कभी बोलते हैं कि मैं अब आजाद हूं। यानी 15 अगस्त 1947 को जो भारत को आजादी मिली।उस आजादी को आप आजादी नहीं मानते या जब आप भाजपा के अंदर थे।तो क्या वह गुलामी थी।इन सब के स्पष्टीकरण आप करिए या कही ना कहीं जो डीडवाना में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे।उससे कहीं ना कहीं आपकी आजादी जुड़ी हुई है।इन सबके जवाब दीजिए।गलत बातें करने की बजाय जो आमजन की समस्याएं हैं उनका निवारण करवाइए।लोगों की जो जरूरत है उसको पूरा करने की दरकार है और युनुस खान से यह कहना है।इन सब से बाहर निकलकर जो आमजन की समस्याएं हैं जो भी सक्षम मंत्री अधिकारी है उनके सामने जाकर रखिए।






