राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है. जयपुर के कई इलाकों में बारिश हो रही है. 22 गोदाम, सिविल लाइंस, सोडाला, महेश नगर, रेलवे स्टेशन, टोंक रोड, सहकार मार्ग, JLN मार्ग, वैशाली नगर, अजमेर रोड सहित कई इलाकों में बारिश हो रही है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.
तो वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के 23 जिलों में अलर्ट जारी किया किया है. चूरु, नागौर, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़, टोंक, धौलपुर, जयपुर, दौसा, करौली, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, हनुमानगढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, जिलों में अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने मेघ गर्जन वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज अंधड़ की भी संभावना जताई है.






