Home » राजस्थान » सीएम भजनलाल शर्मा ने घर-घर जनसंपर्क महाअभियान का किया शुभारंभ, बोले- कार्यकर्ताओं की आज्ञा होती है सर्वोपरि

सीएम भजनलाल शर्मा ने घर-घर जनसंपर्क महाअभियान का किया शुभारंभ, बोले- कार्यकर्ताओं की आज्ञा होती है सर्वोपरि

जयपुरः सीएम भजनलाल शर्मा ने घर-घर जनसंपर्क महाअभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मूल रूप से काम करता है. हम सामाजिक सरोकार भी निभाते हैं हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है. हमें घर घर जाकर सदस्य बनाने हैं. हमें उन्हें भी सदस्य बनाना है जिनके विचार हमसे नहीं मिलते हैं. भाजपा का काम राष्ट्र को मजबूत करने का है. 

पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं. उनका विजन 2047 विकसित राजस्थान विकसित भारत का है. निश्चित तौर पर हमारा भारत और राजस्थान विकसित बनेगा. आज हम भी राजस्थान के अंदर 8 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति देने वाले हैं. कई शिलान्यास भी हम करने वाले हैं.

सांगानेर विधानसभा ने हमेशा ऊंचाइयों को छुआ है. सांगानेर के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है. मैं आपसे यह बात कहना चाहता हूं. सांगानेर विधानसभा का रिकॉर्ड बनना चाहिए. सीएम बोले मुझे पता है मैंने आपसे कहा था. जितना समय मुझे विधानसभा में देना चाहिए.

मैं आपको समय नहीं दे पा रहा हूं. लेकिन मैं आपकी आज्ञा से नहीं दे पा रहा हूं. मैंने आपसे पूछा था आप बताइए मुझे सांगानेर में समय देना है या राजस्थान में. तो आप लोगों ने आदेश दिया राजस्थान को समय देना है. कार्यकर्ताओं की आज्ञा सर्वोपरि होती है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)