Home » राजस्थान » किसानों का दिन में बिजली का सपना होगा साकार ! 2027 तक राजस्थान में बनेगी सुखद स्थिति

किसानों का दिन में बिजली का सपना होगा साकार ! 2027 तक राजस्थान में बनेगी सुखद स्थिति

जयपुरः किसानों का दिन में बिजली का सपना साकार होगा. 608 सोलर प्लांटों का आज सीएम भजनलाल शर्मा शिलान्यास करेंगे. बिड़ला सभागार में आयोजित कार्यक्रम से प्लांट्स का शिलान्यास किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक इनसे ऊर्जा क्षेत्र में कुल 7 हजार 167 करोड़ रुपए का निवेश होगा. 

जिसमें 1891 करोड़ रुपए का निवेश अकेले प्रसारण क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में होगा. इन सोलर प्लांटो के शुरु होने पर वर्ष 2027 तक राजस्थान में सुखद स्थिति बनेगी. किसानों को फसल की सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली मिलना संभव हो सकेगा.

कुसुम योजना में वर्तमान सरकार के 9 माह के कार्यकाल में ही ऐतिहासिक काम हुआ है. 4 हजार 524 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के कार्यादेश दिए जा चुके है. इन प्लांट्स के लगने से 3 लाख 26 हजार कृषि उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)