नई दिल्ली : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. जो देर शाम तक जारी रहेगी. इसी बीच रूझान आना शुरू हो गया है. झारखंड के पहले रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है. भाजपा 44, INDI 30, अन्य 6 सीट पर आगे है.
बता दें कि झारखंड चुनाव में 1211 प्रत्याशियों में 128 महिलाएं तथा 591 निर्दलीय शामिल हैं. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था. झारखंड में NDA जीत पर नजर गड़ाए हुए है. वहीं सत्तारूढ़ JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में जीत के प्रति आश्वस्त है
झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट से सीएम हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं. इसके अलावा गांडेय विधानसभा सीट से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी आगे चल रही हैं. तो वहीं झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पीछे चल रहे हैं. हालांकि शुरुआती रुझानों में चंपाई सोरेन आगे चल रहे थे.





