राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. जिसको लेकर पहला रूझान सामने आया है. भाजपा 4 सीटों पर, कांग्रेस 1 सीट पर, अन्य 2 सीट पर आगे है. सत्तारूढ़ भाजपा को सभी सीटों पर जीत की उम्मीद है. जबकि कांग्रेस भी सातों सीटें जीतने का दावा कर रही है.
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 को संपन्न हुए थे. इस चुनाव में जिन 7 सीटों पर मतदान हुए उसमें दौसा, झुंझुनूं, देवली-उनियारा, खींवसार, चौरासी, सलूंबर और अलवर की रामगढ़ सीट है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 124






