Home » राजस्थान » रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, विरोध में सभी मेडिकल चौकी और हॉस्पिटल बंद

रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, विरोध में सभी मेडिकल चौकी और हॉस्पिटल बंद

जैसलमेर: रामदेवरा में भादवा मेले के दौरान बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी भवानी सिंह तंवर को ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी ने थप्पड़ मार दिया. इसके बाद लात मारकर मौके से भगा दिया. घटना के विरोध में रामदेवरा हॉस्पिटल और सभी मेडिकल चौकी को बंद कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह रामदेवरा हॉस्पिटल चिकित्सा प्रभारी भवानी सिंह मंदिर स्थित मेडिकल चौकी की जांच के लिए जा रहे थे. तभी मंदिर बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम में सीआई रामलाल, एसआई सूरजाराम और एएसआई देवी सिंह ने उनको मंदिर जाने से रोका. इस पर चिकित्सा प्रभारी ने अपना परिचय पत्र दिखाया, इसके बाद भी एसआई सूरजाराम ने चिकित्सा टीम की सामने ही चिकित्सा प्रभारी को थप्पड़ मार दिया.

इस घटना के बाद भी पुलिसकर्मियों ने चिकित्सकों के साथ बदसलूकी की. इस घटना के विरोध में सभी चिकित्सकों ने रामदेवरा स्थित सभी मेडिकल चौकी को बंद कर दिया. रामदेवरा चिकित्सा प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि आज वो अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा थप्पड़ और लात मार कर बदलूकी की. विरोध को देखते हुए पुलिस अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों