Home » राजस्थान » हेड कॉन्स्टेबल पर ट्रक चढ़ाया; मौत:नो एंट्री में जाने से रोकने पर पहले टक्कर मारी, उछलकर 10 फीट दूर गिरा पुलिसकर्मी

हेड कॉन्स्टेबल पर ट्रक चढ़ाया; मौत:नो एंट्री में जाने से रोकने पर पहले टक्कर मारी, उछलकर 10 फीट दूर गिरा पुलिसकर्मी

नो एंट्री में घुसने से रोका तो ट्रक (कैंटर) ड्राइवर ने हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। वह 10 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक से कुचलते हुए फरार हो गया। हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। हादसा दौसा के लालसोट में डिडवाना 22 मील चौराहे पर मंगलवार सुबह 11 बजे हुआ।

घटना के समय पुलिसकर्मी डिडवाना 22 मील चौराहे पर नो एंट्री पॉइंट पर तैनात थे।
घटना के समय पुलिसकर्मी डिडवाना 22 मील चौराहे पर नो एंट्री पॉइंट पर तैनात थे।

पहले रुकने का किया था इशारा जानकारी के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल परसादी लाल बैरवा (54) डिडवाना 22 मील चौराहे पर सुबह 8 बजे से तैनात थे। दौसा की ओर से आ रहे ट्रक को नो एंट्री में घुसने से रोकने के लिए उन्होंने हाथ से इशारा किया। ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय हेड कॉन्स्टेबल को कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस और ASP दिनेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं।

हेड कॉन्स्टेबल परसादी लाल बैरवा को पहले ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मारी, फिर गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हेड कॉन्स्टेबल परसादी लाल बैरवा को पहले ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मारी, फिर गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परसादी लाल लालसोट थाना क्षेत्र के आगला रामा की ढाणी, तन लालपुरा के रहने वाले थे। उनके दो जुड़वा बच्चे हैं। बेटा गगन और बेटी परी दोनों 6 साल के हैं। पत्नी मंजू देवी गृहिणी हैं।

घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर आरोपी ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर आरोपी ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

दो किमी दूर ट्रक को खड़ा कर पहाड़ी की ओर भागा पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे की टनल के ऊपर बागवाला की ढाणी (डिडवाना) में ट्रक को खड़ा करने के बाद पहाड़ी की ओर भागा है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS