Home » राजस्थान » ‘जनाजा लड़की के घर के आगे से निकले’:कोटा में युवक ने मौत से पहले लिखा 4 पेज का सुसाइड नोट; उसने सब कुछ उजाड़ दिया

‘जनाजा लड़की के घर के आगे से निकले’:कोटा में युवक ने मौत से पहले लिखा 4 पेज का सुसाइड नोट; उसने सब कुछ उजाड़ दिया

कोटा में युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। युवक के पास 4 पेज का सुसाइड नोट मिला। लिखा- मेरी आखिरी ख्वाहिश पूरी करना…मेरा जनाजा उसके (लड़की) घर के आगे से निकले, उसने मेरा सब कुछ उजाड़ दिया।

मामला चेचट इलाके का रविवार रात का है। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया- दानिश (25) पुत्र छोटू खां ने खुदकुशी की है। युवक के पिता ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया रविवार रात करीब 12 बजे दानिश उल्टी कर रहा था। उसके जहर खाया था। बेटे को तुरंत चेचट सीएचसी लेकर पहुंचे, गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई।

युवक ने 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा है।
युवक ने 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा है।

थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया- लड़की से एक तरफा प्यार करने की बात सामने आ रही है। लड़की की शादी होने वाली है। लड़की के परिजनों ने युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था, जिससे वह आहत था।

4 पेज का सुसाइड नोट लिखा थानाधिकारी ने बताया- सुसाइड से पहले दानिश ने अपने छोटे भाई साहिल का मोबाइल लिया था। उसने 4 पेज का सुसाइड नोट लिखने के बाद वीडियो बनाया था। सुसाइड नोट में दानिश ने लिखा-

QuoteImage

मेरा नाम दानिश है। मैं आज जो कदम उठा रहा हूं। उसका जिम्मेदार मेरा सच्चा प्यार रूबीना (बदला हुआ नाम) है। इस लड़की ने मेरा सब कुछ उजाड़ दिया। मुझे आज इस हालत में लाकर खड़ा कर दिया। मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं। इसने और इसके घरवालों ने मुझ पर झूठा केस लगा रखा है ,जबकि मैं बेकसूर हूं। मोबाइल भी इसने दिया था, इसके भाई का और बोल रही है कि मैंने इसको धमकी दी कि मैं इसके मम्मी-पापा को जान से मार दूंगा। ये झूठ है। न ही मैं इसके होने वाले पति को जानता हूं। मैं पुलिस के अधिकारियों से कहना चाहता हूं, मेरी मौत की जिम्मेदार रूबीना और उसका भाई है। तीन दिन से मेरे पिता इनके हाथ जोड़ रहे हैं।

QuoteImage

QuoteImage

मेरी आखिरी विश पूरी करना। मेरा जनाजा इसके घर के आगे से निकले। उसको और उसके घर वाले देखें कि एक मां ने अपना जवान बेटा खो दिया।

QuoteImage

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

वीडियो में बताया-मोबाइल का पासवर्ड युवक मजदूरी करता था। पिता स्कूल बस पर ड्राइवर और छोटे भाई का साहिल का सैलून है। दानिश ने अपने छोटे भाई साहिल के मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें बोला-

‘वो मोबाइल मेरी गर्लफ्रेंड की बहन ने मुझे दिया था। उन्होंने मुझे डिप्रेशन में डाल दिया है। जिस कारण मैं गलत कदम उठा रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वाले हैं। मेरा मोबाइल पुलिस के पास है। जिसमें मेरे मोबाइल का पासवर्ड ****** है। मोबाइल में एक कैलकुलेटर का ऐप लॉक है। जिसका पासवर्ड ***** है। उसको आप खोल कर मेरा वीडियो देखना, आपको सब सच पता चल जाएगा।’

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS