Home » राजस्थान » जयपुर में शीशा तोड़कर टाटा हैरियर चुरा ले गए बदमाश:कार में सवार होकर आए चोर, कुछ मिनटों में वारदात को अंजाम दिया

जयपुर में शीशा तोड़कर टाटा हैरियर चुरा ले गए बदमाश:कार में सवार होकर आए चोर, कुछ मिनटों में वारदात को अंजाम दिया

जयपुर में चोर ने कार का शीशा तोड़कर टाटा हैरियर कार चोरी कर ली। कार चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरी की सूचना मिलने पर इलाके में नाकेबंदी कराई लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली हैं। घटना आदर्श नगर थाना इलाके की है।

आदर्श नगर थाने के जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल जगदीश ने बताया- एसएमएस अस्पताल में डीएम कर रहे डॉक्टर गुरजीत सिंह ने कार चोरी की रिपोर्ट दी हैं। गुरजीत सिंह ने रिपोर्ट में बताया- उन्होंने टाटा हैरियर गाडी 19 जनवरी की रात 10 बजे राजापार्क की गली नंबर 3 में मकान नम्बर 449 के बाहर खड़ी की थी। कार को हर दिन की तरह घर के बाहर की खड़ा किया था। 20 जनवरी को सुबह 12.31 बजे जब बाहर आकर देखा तो गाड़ी नहीं मिली। इस कुछ देर तक इधर-उधर देखा, लेकिन गाड़ी नहीं मिली।

इस पर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। गश्ती दल मौके पर पहुंचा। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक आई 10 कार दिखाई दे रही है। इसमें एक युवक हैरियर कार के पीछे अपनी कार लगाता है। फिर कार की दूसरी तरफ से एक युवक बाहर निकल कर कार का शीशा तोड़ता दिखाई दे रहा है।

शीशे से कार में घुस कर कार चोरी की

हलचल होने पर आरोपी अपने अन्य साथी के साथ कार से निकल जाता है। कुछ समय बाद बदमाश फिर से कार के पास आते हैं। टूटे शीशे से कार में घुस कर कार चोरी कर लेते हैं। यह पूरी घटना मौके पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने क्राइम सीन और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में फुटेज चैक करना शुरू कर दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS