Poola Jada
Home » राजस्थान » भुगतान प्रक्रिया को और सरल, त्वरित एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवासन मण्डल ने लिया बड़ा फैसला

भुगतान प्रक्रिया को और सरल, त्वरित एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवासन मण्डल ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा) राजस्थान आवासन मण्डल ने भुगतान में होने वाले अनावश्यक विलंब को रोकने एवं पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए चैक से भुगतान पर रोक लगाते हुए सभी भुगतान आरटीजीएस/NEFT या ऑनलाइन ट्रांसफ़र द्वारा ही किये जाने के निर्देश जारी किये है ।

आवासन आयुक्त डॉ.रश्मि शर्मा ने बताया कि अभी तक मण्डल के कार्यालयों द्वारा चैक से भुगतान किया जाता था जो कि वर्तमान डिजिटल युग में प्रासंगिक, तार्किक और युक्तियुक्त नहीं है साथ ही इससे प्राप्तकर्ता को राशि प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब होता था इसी के मध्यनज़र ये आदेश जारी किए है।

आवासन आयुक्त डॉ.रश्मि शर्मा ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मण्डल आगे भी अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर,प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की