Home » राष्ट्रीय » दिल्ली की युवती से जयपुर के गेस्ट हाउस में रेप:इवेंट वर्क से आई थी, अकेला पाकर सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

दिल्ली की युवती से जयपुर के गेस्ट हाउस में रेप:इवेंट वर्क से आई थी, अकेला पाकर सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

दिल्ली की युवती से जयपुर के गेस्ट हाउस में रेप का मामला सामने आया है। दिल्ली से जयपुर आई हुई थी। गेस्ट हाउस के रुम में अकेला पाकर सहकर्मी ने रेप किया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सहकर्मी को अरेस्ट किया है। मामले की जांच SI हबीब खान कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- दिल्ली निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इवेंट प्रोग्राम में काम के चलते वह जयपुर आई थी। ब्रह्मपुरी इलाके में एक गेस्ट हाउस में वह सहकर्मियों के साथ रुकी हुई थी। आरोप है कि 22 जनवरी की रात को वह अपने रुम में सो रही थी।

रुम में अकेला पाकर सोते समय आरोपी सहकर्मी घुस आया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की, विरोध करने पर डराया-धमका कर रेप किया। ब्रह्मपुरी थाने में पीड़िता ने आरोपी सहकर्मी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर आरोपी सहकर्मी आकाश को अरेस्ट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए