साउथ मूवी ‘KGF’ की एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने महाकुंभ में डुबकी लगाई। वह मास्क से चेहरा छिपाकर पिता के साथ पहुंचीं। संगम में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। पिता के साथ सेल्फी ली। नाव से गंगा की सैर की।
एक्ट्रेस ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो शेयर किए। लिखा- ऐसा लगता है जैसे प्रयागराज ने मुझे बुलाया है। क्योंकि मुझे शुरू में कोई आइडिया नहीं था। अचानक प्लान बना और आ गई।
उन्होंने कहा- मैं काम में व्यस्त थी, फिर एक के बाद एक चीजें होती गईं। मैंने फ्लाइट की टिकट बुक की। ठहरने के लिए जगह ली। एक बैग पैक किया और यहां आ गई।
4 तस्वीरें देखिए-




एक्ट्रेस ने लिखा- जीवनभर यादगार रहेगा
श्रीनिधि शेट्टी ने लिखा- लाखों लोगों के बीच रास्ते खोज रही हूं। मेरे पिताजी खुशी-खुशी मेरी सभी योजनाओं में शामिल हो गए। यह महाकुंभ वास्तव में कई जन्मों में एक बार हो रहा है, इसलिए खुद से कोई सवाल नहीं पूछा। एक अनुभव और एक ऐसी याद जो जीवनभर के लिए यादगार हो गई।
दिव्य कृपा से दिल भर आया…
श्रीनिधि ने आगे लिखा- ऐसी चीजें जो आप कभी नहीं सोचते हैं, आपके साथ घटित होती हैं। हमेशा की तरह मेरा दिल दिव्य कृपा और कृतज्ञता से भर गया। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर कीं। उनमें पीठ पर बैग टांगे नजर आ रही हैं। टेंट में आराम करती भी दिख रही हैं।

कौन हैं श्रीनिधि शेट्टी?
श्रीनिधि शेट्टी ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट अपने नाम किए हैं। साल 2016 में ‘मिस दिवा सुपरनेशनल’ रही हैं। श्रीनिधि ने ‘मिस सुपरनेशनल’ का ब्यूटी कंपटीशन भी अपने नाम किया। श्रीनिधि दूसरी ऐसी भारतीय मॉडल हैं, जिसने इस ब्यूटी कंपटीशन में जीत हासिल की।
इसके अलावा, वह ‘मिस साउथ इंडिया’, ‘मिस कर्नाटक’, ‘मिस ब्यूटीफुल स्माइल’ जैसे कई मॉडलिंग कंपटीशन में जीत हासिल कर चुकी हैं। मॉडलिंग की दुनिया में नाम बनाने के बाद श्रीनिधि शेट्टी को फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे थे। उन्होंने फिल्मी दुनिया में ‘KGF-1’ से डेब्यू किया था।
अपनी पहली ही फिल्म में श्रीनिधि ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म में श्रीनिधि ‘रीना’ के किरदार में नजर आईं। ‘KGF’ में यश की दमदार पर्सनैलिटी को श्रीनिधि का धमाकेदार अंदाज टक्कर दे रहा था। श्रीनिधि ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए SIIMA अवॉर्ड जीता था। श्रीनिधि KGF-2 और ‘कोबरा’ में नजर आई हैं।
आखिरी में 3 तस्वीरें और देखिए…








