Home » राजस्थान » केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- हमारी सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का काम करेगी, खेलों में लिए करेंगे मैदानों को डवलप

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- हमारी सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का काम करेगी, खेलों में लिए करेंगे मैदानों को डवलप

अलवर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता की. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्याज का सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं. पीएम के विजन को आगे बढ़ाएंगे. देशभर से जिन लोगों ने मैराथन में भाग लिया उनका आभार जताया. मैराथन के सफल आयोजन के बाद भूपेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता की. अलवर सांसद खेल उत्सव का भी इसी के साथ समापन हुआ. पिछले डेढ़ माह से क्रिकेट समेत दस खेलों का आयोजन हुआ. 8 विधानसभा के खिलाड़ियों ने भाग लिया. तीस हजार से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे. मैराथन में करीब दस हजार लोगों ने भाग लिया.

भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज खुशी का दिन है,अलवर सांसद खेल उत्सव का समापन मैराथन से हुआ. अलवर की जनता का आभार जताना चाहता हूं. विधानसभा स्तर पर दस हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया. मेरे लिए यह सुखद अनुभव रहा. टीम से जुड़े सभी लोगों, अलवर जिला प्रशासन का भी हृदय से आभार. यह आयोजन पीएम के फिट इंडिया हिट इंडिया से प्रेरित रहा है. कॉर्पोरेट , प्रशासन, सामान्य परिवारों के लोग दौड़े. फिर रहना है सकारात्मकता से मैसेज देना है.

भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारी सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का काम करेगी. खेलों में लिए मैदानों को डवलप करेंगे. अलवर टाइगर मैराथन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे. हमारा पर्यटन बढ़ेगा, व्यापार महासंघ, होटल एसोसिएशन का आभार जताया. जिला प्रशासन ने विशेष सवच्छता अभियान भी चलाया. महाराष्ट्र से आई पत्रकार ने भी मैराथन में भाग लिया है. मैं सबसे अपील करता हूं कि अगली बार सब दौड़े. अलवर के 208 यूथ क्लब हैं उनको आगे बढ़ाएंगे. विवेकानंद जी अलवर आए थे,जहां वे रुके थे इसमें साथ लाख लगाये हैं. अलवर लोकसभा में 100 ई लाइब्रेरी बनाएंगे. टिंकरिंग लैब को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर