Home » राजस्थान » प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प महासभा स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प महासभा स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

जयपुर(सुनील शर्मा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 25 सितंबर को जयपुर के दादिया में होने वाली ‘‘परिवर्तन संकल्प महासभा’’ को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज दादिया में पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया।इस दौरान उन्होने सभा स्थल पर पांडाल और पार्किंग सहित बैठक व्यवस्था की जानकारी ली।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश के चारों कौनों में चारों दिशाओं से ऐतिहासिक परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली थी।इन सभी यात्राओं का समापन हो चुका है, जिसमें चौथी यात्रा का समापन भी कल अलवर में हुआ।परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 सितंबर को दोहपर दो बजे जयपुर के दादिया में विशाल ‘‘परिवर्तन संकल्प महासभा’’ को संबोधित करेंगे।

इस दौरान पांडाल की व्यवस्था देख रहे शैलेन्द्र भार्गव और सतीश सरीन भी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)