Home » राजस्थान » विधानसभा में आज कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार:किरोड़ी के फोन टैपिंग आरोपों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, पुलिस-जेल की अनुदान मांगों पर बहस होगी

विधानसभा में आज कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार:किरोड़ी के फोन टैपिंग आरोपों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, पुलिस-जेल की अनुदान मांगों पर बहस होगी

विधानसभा में आज (सोमवार) पुलिस और जेल से जुड़ी अनुदान मांगों पर बहस के दौरान विपक्ष के विधायक बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे। इसके साथ ही मंत्री किरोड़ीलाल के फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर भी सरकार को घेरेंगे। इसको लेकर हंगामे के आसार हैं। बीजेपी विधायक कांग्रेस राज के अपराध के आंकड़ों से तुलना करके जवाबी हमला करने की तैयारी में हैं। आम तौर पर विधानसभा में जब भी कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर बहस होती है तो खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता है। आज भी शून्यकाल के बाद अनुदान मांगों पर बहस के दौरान दिन भर सदन का माहौल गर्माएगा।

पिछली बार भी कांग्रेस विधायकों ने सदन में फोन टैपिंग के आरोपों पर सरकार से जवाब की मांग करते हुए हंगामा किया था। इस मुद्दे पर गतिरोध बन गया था। कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के दौरान भी वैल में हंगामा किया था। नेता प्रतिपक्ष का भाषण भी नहीं हुआ था।

साइबर क्राइम, बिजयनगर की घटना का मुद्दा भी उठेगा पुलिस और जेल की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान अजमेर के बिजयनगर में हुई रेप और ब्लैकमेल कांड का मुद्दा भी कई विधायक उठाएंगे। साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर कांग्रेस विधायक सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास