Home » राजस्थान » केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी बोले-कांग्रेस की सोच अच्छी नहीं:इसलिए जनता ने उनको घर बैठा दिया, कर्नाटक सरकार के फैसले पर कहा-भगवान सद्बुद्धि दे

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी बोले-कांग्रेस की सोच अच्छी नहीं:इसलिए जनता ने उनको घर बैठा दिया, कर्नाटक सरकार के फैसले पर कहा-भगवान सद्बुद्धि दे

केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लिए राष्ट्र प्रथम है। पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसी विजन के साथ काम कर रहे हैं। पहले हम भारत माता की जय बोलते है, उसके बाद पार्टी की जय बोलते हैं।

कांग्रेस कितनी पुरानी पार्टी है। केन्द्र और राज्यों में उनकी सरकारें रही हैं। लेकिन उनकी सोच अच्छी नहीं थी। इसलिए जनता ने उनको घर बैठा दिया। बाकी थोड़े बहुत बचे है, उनको भी घर बैठा देंगे।

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार द्वारा मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी टैंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव पर भागीरथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस देश में भाईचारा मिटाने का काम कर रही है। यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भगवान उनको सदबुद्धि दे। वे पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर सरकारें चलाए, तभी देश का कल्याण होगा।

भागीरथ चौधरी आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

बीजेपी किसान मोर्चा ने सम्मान समारोह में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को नई फसल का बुके भेंट किया।
बीजेपी किसान मोर्चा ने सम्मान समारोह में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को नई फसल का बुके भेंट किया।

कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही इस मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। कांग्रेसियों ने समाज को वर्गों में बांटने का काम किया और वोट बैंक के लिए देश का विभाजन करने का काम किया।

कांग्रेस की यह नीति सही नहीं। देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड नियम लागू होना चाहिए। सभी को समान अवसर मिलने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रहे है। ऐसे में विपक्ष को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

सम्मान समारोह में मोर्चे के प्रदेश और जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में मोर्चे के प्रदेश और जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसान मोर्चा ने मदन राठौड़ का किया सम्मान बीजेपी किसान मोर्चा ने आज नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने मदन राठौड़ की सादगी व मिलन सारिता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चौधरी ने कहा कि मदन राठौड़ के नेतृत्व में सत्ता व संगठन के मजबूत तालमेल से प्रदेश में विकास कार्यों में गति आएगी।

वहीं मदन राठौड़ ने सम्मान समारोह के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र व राज्य के बजट में खेत-किसान के लिए की गई घोषणाएं पूरी होने से प्रदेश का किसान न केवल खुशहाल होगा, बल्कि उसकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार