Home » राजस्थान » सोने की कीमत 99,100 रुपए पहुंची:चांदी प्रति किलो की कीमत 98 हजार के आंकड़े को पार कर गई

सोने की कीमत 99,100 रुपए पहुंची:चांदी प्रति किलो की कीमत 98 हजार के आंकड़े को पार कर गई

शुक्रवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर जहां 99 हजार 100 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी प्रति किलो की कीमत 98 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार दोनों देशों के बीच अगर इसी तरह के हालत रहे। सोने और चांदी दोनों की कीमत में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99 हजार 100 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 92 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 79 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 63 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 98 हजार 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

स्पीकर डॉ. देवनानी ने राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के कार्यालय का किया उ‌द्घाटन

*स्पीकर डॉ. देवनानी ने राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के कार्यालय का किया उ‌द्घाट* *इलेक्ट्रोपैथी को आम जन तक पहुँचाएं