Home » राजस्थान » सीकर में 9 साल की बच्ची से रेप,अस्पताल में भर्ती:भाइयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले गया आरोपी

सीकर में 9 साल की बच्ची से रेप,अस्पताल में भर्ती:भाइयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले गया आरोपी

सीकर जिले में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग भाइयों के साथ घर के पास खेल रही थी। इस दौरान आरोपी उसको चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ खंडहर में ले गया और उसके साथ रेप किया।

शाम को जब माता-पिता काम से लौटे तो बच्ची नहीं मिली। इस पर माता-पिता ने उसकी तलाश की। इस दौरान छोटे भाई ने बताया कि उसने दीदी को खंडहर में देखा था। इसके बाद माता-पिता वहां पहुंचे तो वहां मासूम बेसुध हालत में मिली। बच्ची को सीकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेप की घटना गोकुलपुरा पुलिस थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक बुजुर्ग नजर आया। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

काम पर गए थे माता-पिता, घर पर अकेले थे भाई बहन जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार किराए पर मकान लेकर रहता है। दंपती मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार सुबह वह काम पर चले गए थे। घर पर उनके 2 लड़के और 9 साल की बेटी थी। वह घर के पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी बुजुर्ग वहां पर आया। उसने दोनों लड़कों को 10 रुपए का नोट देकर चॉकलेट लाने के लिए दुकान की तरफ भेज दिया।

दोनों लड़कों के जाने के बाद 9 साल की बच्ची अकेली थी तो आरोपी उसे भी चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान मासूम ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती खंडहर में ले गया और उसके साथ रेप किया। शाम को करीब 5:30 बजे घर पहुंचे तो बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश की।

परिजनों ने दोनों भाइयों से पूछा तो उन्होंने बताया कि दीदी को खंडहर में देखा था। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो बच्ची खंडहर के बाहर बेसुध हालत में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर मुकुल शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर