पाली में सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार देर शाम को पाली के सदर थाना एरिया के रूपावास गांव के पास हुआ। अज्ञात वाहन चालक ने रूपावास गांव निवासी स्कूटी सवार रूपावास गांव निवासी 75 साल के मंगलाराम पुत्र मूलाराम को टक्कर मार दी।
हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू की।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 58





