चौमूं स्थित कालाडेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानरपुरा में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
स्वामियों की ढाणी में रहने वाली तुलसा देवी (55) का शव बुधवार रात को उसके पुराने मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर चौमूं के उप जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कालाडेरा थाने के एएसआई गुलाब सिंह के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 42






