Home » राजस्थान » पुलिस की कार्रवाई:गौरव टावर के पास स्कूटी सवार बदमाश महिला के गले से चेन तोड़ भागे; 24 घंटे में घुटनों पर मिले

पुलिस की कार्रवाई:गौरव टावर के पास स्कूटी सवार बदमाश महिला के गले से चेन तोड़ भागे; 24 घंटे में घुटनों पर मिले

पुलिस ने जवाहर सर्किल इलाके में गौरव टावर के पास महिला की चेन तोड़ने वाले स्कूटी सवार बदमाशों को 24 घंटे में पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान बदमाशों की स्कूटी स्लिप होकर गिर गई, जिससे दोनों बदमाशों के पैर फैक्चर हो गए। गिरफ्तार आरोपी तौकीर अहमद उर्फ रूहान व सौरभ कुमार बैरवा उदई मोड़ सवाई माधोपुर के निवासी हैं। आरोपी मालवीय नगर में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों से चेन और वारदात के लिए काम में ली गई स्कूटी जब्त की है।

डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बदमाशों ने 25 मई को दोपहर में 2:30 बजे गौरव टावर के पास सेक्टर-5 निवासी शैफाली बंसल के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली थी। वारदात के बाद दोनों बदमाश गलियों में भाग गए। उस वक्त पीड़िता जूस पीने रुकी थी।

कार्रवाई के दौरान स्कूटी स्लिप होकर गिरी, दोनों के पैर फैक्चर

वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी आदित्य पूनिया व एसएचओ मदन कड़वासरा की टीमों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर रूट मैप तैयार किया। इस दौरान कांस्टेबल हरिओम ने बदमाशों की पहचान की और दबिश दी। पीछा करने के दौरान बदमाशों की स्कूटी स्लीप हो गई। पुलिस ने शिनाख्त परेड के लिए बदमाशों की बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान