Home » राजस्थान » सीकर में बाइक चोर पकड़ा:ऑफिस के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर भागा था आरोपी, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर में बाइक चोर पकड़ा:ऑफिस के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर भागा था आरोपी, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के भैरूपुरा रोड स्थित सुभानअल्लाह मस्जिद के पास 11 जून को हुई बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने शकील अहमद की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में मोहल्ला कारीगरान (सीकर) निवासी शकील अहमद ने बताया था कि रात 9:45 बजे उसके ऑफिस के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस की हिरासत में आरोपी।
पुलिस की हिरासत में आरोपी।

पुलिस ने शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला जमीदारान (सीकर) के पास रहने वाले सलमान (19) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सलमान ने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने सलमान के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सलमान अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल दलीप भामू की अहम भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11