Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में चलता ट्रेलर धधका, ड्राइवर खिड़की से कूदकर बचा:भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर हादसा; पंखे लेकर जम्मू जा रहा था

भीलवाड़ा में चलता ट्रेलर धधका, ड्राइवर खिड़की से कूदकर बचा:भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर हादसा; पंखे लेकर जम्मू जा रहा था

भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर शुक्रवार तड़के रायला थाना इलाके में संगम मिल के पास एक ट्रेलर अचानक धधक उठा। ट्रेलर में पंखे भरे हुए थे। यह बेंगलुरु (कर्नाटक) से जम्मू (जम्मू-कश्मीर) जा रहा था।

जानकारी के अनुसार- रायला के संगम मिल इलाके से गुजरते वक्त ड्राइवर को धुएं की बदबू आई और चिंगारियां दिखी। ड्राइवर ने ट्रक रोका और खिड़की से कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रेलर आग के गोले में बदल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई लेकिन एक घंटे बाद 2 दमकल मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग से ट्रेलर और उसमें रखा माल जल गया। हाईवे पर जाम भी लग गया जिसे रायला पुलिस ने क्लियर करवाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11