Home » राजस्थान » नाबालिग के अपहरण का आरोपी यूपी से गिरफ्तार:पुलिस को दो महीने से दे रहा था चकमा, लड़की को दस्तयाब कर पहले ही परिजनों को सौंप चुके

नाबालिग के अपहरण का आरोपी यूपी से गिरफ्तार:पुलिस को दो महीने से दे रहा था चकमा, लड़की को दस्तयाब कर पहले ही परिजनों को सौंप चुके

गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंदीप पासवान को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है।

थाना अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा के अनुसार, 10 मई 2025 को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई। उन्हें मंदीप पासवान पर शक था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर पहले ही परिजनों को सौंप दिया था। हालांकि, आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार जांगिड़ और थानाधिकारी चंद्र शेखर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और आसूचना के आधार पर 7 जुलाई 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया। मंदीप पासवान (22) निवासी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कटया गांव का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर गोविंदगढ़ थाना लाया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक