Home » राजस्थान » नगर निगम डिप्टी कमिश्नर की गाड़ी के आगे बैठे लोग:एक माह से सीवर लाइन ठीक नहीं होने से परेशान, जमकर हंगामा किया

नगर निगम डिप्टी कमिश्नर की गाड़ी के आगे बैठे लोग:एक माह से सीवर लाइन ठीक नहीं होने से परेशान, जमकर हंगामा किया

जयपुर के प्रतापनगर एरिया में आज लोगों ने नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर ममता नागर का घेराव किया। पिछले एक माह से जाम पड़ी सीवर लाइन को ठीक करवाने के लिए लगातार शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों ने विरोध किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर जब मौके से जाने लगी तो लोग उनकी गाड़ी के आगे आकर बैठ गए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस बुला ली, लेकिन लोग नहीं माने।

स्थानीय निवासी गजेन्द्र सिंह और अन्य लोगों ने बताया- सेक्टर 17 के ब्लॉक 173 में सीवर लाइन पिछले डेढ़ महीने से जाम पड़ी है। इसकी कई बार जोन ऑफिस बगरू जाकर शिकायत कर दी, लेकिन हर बार डिप्टी कमिश्नर आश्वासन देती कि जल्दी इसे ठीक करवा देंगे। लेकिन अब तक ठीक नहीं हुई। इस कारण लोगों के घरों के बाहर सीवर का पानी भर रहा है, जिससे घरों में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बरसात में यहां पानी बहुत ज्यादा मात्रा में बहकर सड़कों पर आता है।

लोगों के घरों के बाहर सीवर का पानी भर रहा है।

स्वास्थ्य निरीक्षक से बहस, बोला जो करना है कर लेना

लोगों के विरोध और घेराव के दौरान वहां मौजूद नगर निगम का स्वास्थ्य निरीक्षक(एसआई) कन्हैयालाल की लोगों से बहस हो गई। बहस के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षण बोला- आपसे जो बनता है कर लेना, काम जब होगा तभी होगा। एसआई की इसी बात से लोग गुस्सा हो गए और जब डिप्टी कमिश्नर वहां से जाने लगी तो लोग उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए।

एक्सईएन को सख्ती से कहा है ठीक करवाने के लिए

इधर जगतपुरा जोन ​उपायुक्त ममता नागर ने बताया- समस्या काफी समय से है। कॉलोनी के सीवर चैम्बरों में मलबा भरा है, जिसे निकलवाने के बाद ही समस्या पूरी तरह से ठीक होगी। मैंने जोन एक्सईएन को सख्ती से कहा है कि इसे जल्द से जल्द ठेकेदार के जरिए ठीक करवाए, अगर ठेकेदार काम नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करें।

आज या कल तक हो जाएगी समस्या ठीक

इधर जोन के एक्सईएन ब्रजेश गर्ग ने बताया- यहां एक मैन लाइन का चैम्बर अंदर से डेमेज हो गया था, जिसका बहुत सारा मलबा लाइन में फंस गया। इस कारण कॉलोनी में लाइन जाम हो गई थी। इस प्रोब्लम को ढूंढने और उसे ठीक करवाने में इतना समय लगा है। चैम्बर को रिपेयर करवा दिया है और मलबा भी निकलवा दिया है। अब छोटी लाइनों में थोड़ी गंदगी है, जिसे अगले 24 से 48 घंटे में साफ करवाकर लाइन ठीक करवा दी जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक