Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में करंट लगने से एक महिला की मौत:दो महिलाएं झुलसीं, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया

अजमेर में करंट लगने से एक महिला की मौत:दो महिलाएं झुलसीं, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया

अजमेर के गांव भूडोल में करंट लगने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में एक बकरी भी मर गई। घटना शुक्रवार शाम की है।

जानकारी के अनुसार गांव की ममता पत्नी महेन्द्र सिंह के मकान में डिस्कॉम के कर्मचारियों ने मीटर का वायर लापरवाही पूर्वक 11 केवी हाईटेंशन लाइन के बिल्कुल पास जोड़ रखा था। तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन मीटर के तार आपस में टकरा गए, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और 11 केवी का हाईटेंशन करंट ममता के मकान की घरेलू लाइन में प्रवाहित हो गया।

इसी दौरान ममता के घर मिलने आई नंदू (39) पत्नी श्रवण नाथ करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ममता और पास ही मौजूद रेखा पत्नी राजू सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों घायलों को तुरंत अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। इधर सूचना पर गेगल थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

चार मासूमों के सिर से छिन गया मां का साया

मृतका नंदू के पति श्रवण नाथ की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से हो चुकी थी। अब नंदू की असमय मृत्यु से उसके चार मासूम बच्चे जितेन्द्र, नाथू और पुत्रियां तारा व पूजा के सिर से मां का साया भी उठ गया है। बच्चों की स्थिति देख गांव का हर व्यक्ति भावुक हो गया।

ग्रामीणों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हाईटेंशन लाइन के पास मीटर कनेक्शन न जोड़कर सुरक्षित दूरी रखी जाती, तो यह हादसा टल सकता था। उन्होंने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक