Home » राजस्थान » करौली में स्मैक तस्कर गिरफ्तार:13.95 ग्राम स्मैक और 41 हजार रुपए जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 लाख रुपए से ज्यादा

करौली में स्मैक तस्कर गिरफ्तार:13.95 ग्राम स्मैक और 41 हजार रुपए जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 लाख रुपए से ज्यादा

करौली में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 13.95 ग्राम स्मैक और स्मैक बिक्री से कमाए 41 हजार 800 रुपए बरामद किए गए हैं। जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 लाख रुपए से अधिक है।

कोतवाली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माथुर स्टेडियम के पीछे चौधरी की बगीची में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान इन्द्रा कॉलोनी करौली निवासी कुमेर माली (44) के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कस्बा करौली और जिले के अन्य क्षेत्रों में स्मैक का परिवहन और बिक्री करता था। पुलिस अन्य तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करौली में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम की टीम और डीएसटी की टीम शामिल थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय