Home » राजस्थान » टाँक निवाई उपखंड के दतवास में जमीन विवाद में खेत में लगी फसल व तारबंदी उखाड़ी

टाँक निवाई उपखंड के दतवास में जमीन विवाद में खेत में लगी फसल व तारबंदी उखाड़ी

टाँक निवाई उपखंड के दतवास में बुधवार व गुरुवार रात कुछ लोगों ने एक खेत पर उगी फसल,तारबंदी आदि उखाड़ दी।खसरा नंबर 256/2, जो करीब 5 बीघा रकबा का खेत है।उस पर न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किए हुए थे।इसके बावजूद कुछ दबंगों ने बुधराव-गुरुवार रात को जेसीबी चलवाकर खेत की तारबंदी,पोल और पेड़ों को उखाड़ दिया।पीड़ित दिलीप शर्मा व अन्य परिजनों ने बताया कि खेत में ज्वार,बाजरा,तिल व मूंग की फसल को दबंगों ने बर्बाद कर दिया गया।नीम व बबूल के पेड़ों को भी उखाड़ दिया।

साथ ही पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी ऐसी हरकतें दबंगों ने की है।तीन बार थाना पर जाकर रिपोर्ट दे चुका हूं।मगर दबंगों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस संबंध में दतवास थानाधिकारी कालूराम मीणा ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में भाई हैं।उनके बीच जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है।इस भूमि पर न्यायालय द्वारा पथास्थिति बनाए रखने के आदेश हैं।दोनों पक्ष थाने पर आए हैं।कोई लिखित शिकायत दी जाती है तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

साथ ही पीड़ित परिवार ने बताया की थाने में उपस्थित होकर थानाधिकारी के नाम आरोपियों की नामजद रिपोर्ट दी गई है साथ ही पूरे मामले की जानकारी जब पुलिस के मुखिया (टोंक निवाई)विकास सांगवान के समक्ष दी गई तो उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय