Home » राजस्थान » भाजपा की मीडिया कार्यशाला 18 को, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का मिलेगा मार्गदर्शन

भाजपा की मीडिया कार्यशाला 18 को, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का मिलेगा मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शुरू हो रही कार्यशाला को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, संभाग एवं जिला मीडिया संयोजकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी पार्टी की विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों को संवाद के प्रभावशाली तरीकों से प्रशिक्षित करना है ताकि वे मीडिया के माध्यम से जनसम्पर्क को और अधिक सशक्त बना सकें। इस दौरान प्रवक्ताओं और संयोजकों से संवाद कर उनकी भूमिका और अनुभवों को भी साझा किया जाएगा। इस दौरान कार्यशाला में बताया ​जाएगा कि मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का कैसे प्रभावशाली उपयोग कर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। इसके साथ ही कार्यशाला में जिलेवार मीडिया संयोजकों से क्षेत्रीय अनुभवों पर चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना भी तय की जाएगी।
भाजपा की यह कार्यशाला संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि दोपहर 4.00 बजे डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर विशेष कार्यशाला को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला में समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रहेगी। इस सत्र में डॉ. त्रिवेदी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के संवैधानिक, प्रशासनिक और सामाजिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा करेंगे और इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डालेंगे। इस विषय को लेकर जनता और बुद्धिजीवी वर्ग के बीच संवाद स्थापित करना भाजपा के विचार-प्रसार का एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा की ये दोनों कार्यशालाएं संगठनात्मक मजबूती और नीति संवाद के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेंगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर