जयपुर में परिचित युवक के किशोरी (नाबालिग लड़की) से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से किडनैप कर आरोपी परिचित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। कानोता थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच SHO (कानोता) हिम्मत सिंह कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- कानोता की रहने वाली नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। आरोप है कि 4 जुलाई को रास्ते में मिलने पर आरोपी उससे बातचीत करने लगा। धोखे से झूठ बोलकर उसका किडनैप कर अपने साथ ले गया। किडनैप कर आरोपी परिचित ने उसके साथ जबरदस्ती कर रेप किया। मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विरोध करने पर डरा-धमकाया और किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। कानोता थाने में अपनी मां के साथ पहुंची नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






