Home » राजस्थान » चौमूं में स्मार्ट मीटरों का विरोध:बिजली निगम कार्यालय पर धरना, सड़क पर टायर जलाए, यातायात हुआ बाधित

चौमूं में स्मार्ट मीटरों का विरोध:बिजली निगम कार्यालय पर धरना, सड़क पर टायर जलाए, यातायात हुआ बाधित

चौमूं में विद्युत विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों के खिलाफ शुक्रवार को भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मोरीजा रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। मीटरों में बार-बार गलत रीडिंग दिखाई जाती है। इससे लोगों को मनमाने बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता के अभाव में स्मार्ट मीटर आम जनता को आर्थिक रूप से परेशान कर रहे हैं।

विरोध जताने के लिए आक्रोशित लोगों ने चौमूं-चंदवाजी मुख्य मार्ग पर टायर जलाए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। राहगीरों और वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम हटवाया। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और मार्ग सुचारु हो गया।

आरएलपी नेता छुट्टन यादव ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने स्मार्ट मीटरों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो यह आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है। इस विरोध से एक बार फिर स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी सामने आई है। स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग पर सवाल उठ रहे हैं कि बिना जनसहमति के ऐसे तकनीकी बदलाव आमजन पर क्यों थोपे जा रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक